9 January 2022 - Celebration of World Hindi Day 9 January 2022 - Celebration of World Hindi Day

9 January 2022 - Celebration of World Hindi Day

"विश्व हिंदी दिवस

भारतीय दूतावास, बैंकॉक ने 9 जनवरी, 2022 को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दूतावास परिसर में विश्व हिंदी दिवस मनाया। दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस-2022 के अवसर पर माननीय विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी का एक वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया। महामहिम राजदूत सुचित्रा दुरई हिन्दी दिवस के अवसर पर उपस्थित मेहमानों को संबोधित किया और थाईलैंड के शिक्षकों प्रो. डॉ. परमत खाम-एक, डॉ. सनित सिनाक और श्री वुथिफोंग थाविन्सोम्बैट को भी सम्मानित किया, जो थाईलैंड में हिंदी के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। थाई छात्रों द्वारा हिंदी में व्याख्यान और थाई हिंदी परिषद की सदस्य सुश्री ममता व्यास द्वारा कविता पाठ भी प्रस्तुत किया गया।"